15-16 जून को केदारनाथ, बदरीनाथ और उत्तरकाशी में भारी बारिश ने तबाही मचाई तो हजारों यात्री और स्थानीय लोग फंस गये। नदियों में उफान आ गया और रास्ते बंद हो गए। पहाड़ों से पानी के साथ आये मलबे के सैलाब ने सैकड़ों लोगों को लील लिया। हजारों लोगों को अपने कैद में कर लिया था।
जिंदगी बचाने के लिए लोग चीख-पुकार कर रहे थे तो उन्हें बचाने के लिए किसी देवदूत की तरह सेना, आईटीबीपी और पुलिस के जवान पहुंचे थे।
अमर उजाला ऐसे जांबाज जवानों को सलाम करता है। अपनी जान हथेली पर रखकर उफनती नदियों, नालों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच फंसे लोगों को बचाने वाले वीर जवानों का अमर उजाला स्वतंत्रता दिवस के दिन विशेष सम्मान करने जा रहा है।
राजभवन में 15 अगस्त को होगा सम्मान
राजभवन में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला की आवाज जय जवान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजभवन में दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा देश के बहादुर सपूतों को विशेष सम्मान से अलंकृत करेंगे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें