फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Samwad 2026 Schedule: देहरादून में उत्तराखंड के विकास पर मंथन, देखें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Wed, 24 Jun 2026 10:38 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Amar Ujala Uttarakhand Samwad 2026 Schedule: अमर उजाला संवाद का मंच आज देहरादून में उत्तराखंड के विकास पर मंथन शुरू हो गया है। दिनभर चलने वाले इस आयोजन में आठ से अधिक सत्र होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और अभिनेता अभिषेक बनर्जी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
अमर उजाला संवाद देहरादून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद का मंच देवभूमि उत्तराखंड के विकास पर एक बार फिर मंथन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम आज देहरादून में आयोजित हो रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हो रही है। 

विज्ञापन


यह मंच विचारों और अनुभवों को एक साथ लाने का प्रयास है। आयोजन हरिद्वार बाईपास सड़क स्थित होटल गेटवे (सरोवर प्रीमियर) में हो रहा है। यह उत्तराखंड के वर्तमान और भविष्य पर केंद्रित रहेगा। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में 8 से अधिक सत्र होंगे। इन सत्रों में राज्य के विकास मॉडल पर गहन चर्चा होगी। निवेश और रोजगार के अवसरों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर बात होगी। खेल, मनोरंजन, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा होगी।

प्रमुख विषयों पर चर्चा
संवाद मंच पर उत्तराखंड के विकास मॉडल पर विचार-विमर्श होगा। राज्य में निवेश आकर्षित करने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। युवाओं के लिए रोजगार सृजन के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उपायों पर भी बात होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य केवल बातचीत करना नहीं है। यह उन मूलभूत प्रश्नों को सामने लाएगा जो उत्तराखंड के भविष्य को आकार देंगे। खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में विकास की रणनीतियों पर विचार होगा। यह आयोजन राज्य के लिए एक स्पष्ट दिशा तय करने में सहायक होगा।

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का शेड्यूल



सुप्रभात!दोभूमि - 10:00-10:30 बजे
देवी चित्रलेखा, आध्यात्मिक लीडर

दीप प्रज्ज्वलन के बाद स्वागत भाषण - 10:30-10:35 बजे

उत्तराखंड - कल आज और कल - 10:35-11:20 बजे
सीएम पुष्कर सिंह धामी

अभिनेता, किस्से और कैमरा - 11:20-11:50 अपराह्न
अभिनेता राकेश बेदी

पैनल चर्चा- आस्था का संगम, कुंभ 2027 - 11:50-12:20 अपराह्न
आनंद वर्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार
हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति
नितिन गौतम, अध्यक्ष, श्री गंगा सभा प्रबंध समिति,
हर की पौड़ी प्रेम गिरी जी महाराज, पंच दशनाम, जूना अखाड़ा

पैनल चर्चा- सतत विकास की नई राह - 12:20-12:50 बजे
आर मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव (ऊर्जा), उत्तराखंड सरकार
कार्तिकेय एन. शर्मा, सह-संस्थापक, सनश्योर एनर्जी
संजय शर्मा, निदेशक, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

राष्ट्ररक्षा की बात- 12:50-01:20 बजे
लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता (सेवानिवृत्त), भारतीय सेना

पैनल चर्चा- शिक्षा, भूमिका और भविष्य - 01:20-01:50 बजे
डॉ. तृप्ता ठाकुर, वीसी, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
प्रो. के.के. पंत, आईआईटी रूड़की
तेजस्वी घनशाला, सीटीओ, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

लंच ब्रेक - 01:50-02:30 बजे दोपहर



नए दौर का सिनेमा और ओटीटी
अभिनेता अभिषेक बनर्जी - 02:30 03:10

पिच की गपशप - 03:10 04:00
मोहम्मद कैफ, कमेंटेटर, कोच और पूर्व क्रिकेटर
आकाश चोपड़ा, क्रिकेट विश्लेषक एवं टीकाकार

पैनल चर्चा- सोशल मीडिया से स्टारडम - 04:00-04:30 बजे
आरजे प्रवीण, भारतीय रेडियो जॉकी
राघव, पूर्व आरजे और कंटेंट क्रिएटर

पैनल चर्चा- उत्तराखंडः निवेश और निवेश - 04:30 05:00 बजे
विनय शंकर पांडे, सचिव, उद्योग, उत्तराखंड सरकार
-हेमंत कोचर, उत्तराखंड प्रमुख, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
राहुल सिंघल, सदस्य, सीआईआई उत्तराखंड

स्वस्थ भारत का संकल्प - 05:00-06:00 बजे
जे.पी.नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

धन्यवाद ज्ञापन - 06:00-06:05 बजे शाम

इन सहयोगियों का मिला साथ 
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का साथ मिला है। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी प्रस्तुति साझेदार की भूमिका निभा रही है, जबकि गोल्डी ग्रुप पॉवर्ड बाय पार्टनर है। किआ कार्यक्रम की ड्रिवेन बाय पार्टनर तो रेडियो साझेदार के रूप में रेड एफएम 93.5 हैं, फिटनेस पार्टनर के रूप में शिव नरेश तथा ट्रैवल पार्टनर के रूप में इजमाईट्रिप सहयोग कर रहे हैं। वहीं सोलर स्क्वायर और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण कार्यक्रम के एसोसिएट पार्टनर हैं। इस कार्यक्रम को उत्तराखंड सरकार का भी सहयोग प्राप्त है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें