लाटी किरदार लाकर लोगों के बीच चर्चाओं में आई उत्तराखंड की बेटी कंचन जदली युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। पहाड़ी कार्टून चित्रों और गुदगुदाती पंचलाइन से कंचन लोगों को अपनी बोली-भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कंचन की इस कला को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। कंचन जदली उत्तराखंड में पौड़ी जिले के जहरीखाल ब्लाक की रहने वाली हैं। कंचन ने लाटी कार्टून के जरिए अपने शौक और कला को अपना प्रोफेशन बनाया है।
VIDEO: देहरादून में 12वीं की छात्रा प्रिंसी ने अपनाई स्वरोजगार की राह, खड़ा कर दिया लाखों का कारोबार
अमर उजाला दून स्टूडियो पहुंचीं कंचन ने बताया कि उन्होंने अपनी लाटी आर्ट के जरिए कई सरकारी विभागों में भी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए काम किया है। साथ ही प्राइवेट सेक्टर में भी काम कर रही हैं। उन्होंने मौसम, ईगास, फूलदेई और हरेला जैसे कई पर्वों से जुड़े कार्टून बनाए हैं। साथ ही अपने कार्टून के जरिए वे नशा मुक्ति का संदेश भी दे चुकी हैं।
तो चलिए वीडियो में देखते हैं कि कंचन ने कैसे ये पहल की ...