अमर उजाला और बलूनी क्लासेस की ओर से टॉपर्स टूर-2017 का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम में पीसीएस, आईआईटी और एमबीबीएस के टॉपर छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए।
हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटियर में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान बलूनी क्लासेस की ओर से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
मेधावी छात्र-छात्राओं को कामयाबी के गुरु मंत्र देने के लिए तमाम बड़ी परीक्षाओं के टॉपर देहरादून आए हैं। होटल सॉलिटियर में यह छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत कर न केवल सफलता के मंत्र देंगे बल्कि उनको प्रोत्साहित भी करेंगे।