फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम; सुनील शेट्टी, हरभजन और स्वामी कैलाशानंद देंगे गुरुमंत्र

Mon, 09 Jun 2025 09:17 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

10 जून को हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।
विज्ञापन
देहरादून में अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला उत्तराखंड संवाद-2025 में सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम होगा। इसमें बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर फिरकी किंग हरभजन सिंह और आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी अनुभव साझा करने के साथ सफलता के गुरुमंत्र भी देंगे। 10 जून को हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे। इन सभी दिग्गजों को अगर आप भी सुनना और देखना चाहते हैं तो क्यूआर कोड स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन


सुनील शेट्टी, बॉलीवुड अभिनेता
बॉलीवुड के अन्ना, सफल उद्यमी और फिटनेस प्रेरक सुनील शेट्टी भारतीय सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने मोहरा, धड़कन, बॉर्डर, हेराफेरी जैसी फिल्मों में न केवल अपने अभिनय से प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि रियल लाइफ हीरो के रूप में भी खुद को स्थापित किया। सुनील शेट्टी का जीवन पर्दे से परे और भी प्रेरक है। वे एक सफल उद्यमी हैं, जिनकी फूड, हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी, फिटनेस और रियल एस्टेट सेक्टर में कई कंपनियां हैं। उन्होंने देशभर में जवानों के लिए कैंप, खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर और ग्रामीण युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट हब्स स्थापित किए हैं। अन्ना भारत में फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने वाले शुरुआती सितारों में से एक हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad:  जिनका पूरे देश में मान-सम्मान, 10 जून को उत्तराखंड संवाद में आपसे मिलने आएंगे

हरभजन सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर

क्रिकेट की दुनिया में फिरकी किंग कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भारतीय टीम के सबसे सफल ऑफ-स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ली गई उनकी हैट्रिक भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार घटनाओं में गिनी जाती है, जिसने उन्हें फिरकी का बादशाह बना दिया। खेल के मैदान से आगे बढ़कर, हरभजन सिंह ने राज्यसभा सांसद के रूप में सामाजिक सेवा का मार्ग चुना और युवाओं, खेल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मुखर होकर काम कर रहे हैं। भज्जी एक प्रशिक्षित पियानो वादक हैं और उन्हें संगीत से गहरा लगाव है।

स्वामी कैलाशानंद गिरी, आध्यात्मिक गुरु
अध्यात्म और राष्ट्र निर्माण को समर्पित स्वामी कैलाशानंद गिरि न केवल परमार्थ निकेतन और कैलाश आश्रम के प्रतिष्ठित पीठाधीश्वर हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहुंचाने वाले युगदृष्टा भी हैं। वे आधुनिक विज्ञान और सनातन धर्म के समन्वय के पक्षधर हैं और युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रभावशाली उपयोग करते हैं। 1976 में बिहार के जमुई में स्वामी कैलाशानंद गिरि का जन्म एक मध्यम परिवार में हुआ। बचपन में ही घर त्यागकर धर्म का रास्ता चुन लिया और वे भगवान की भक्ति में इस कदर रम गए कि फिर कभी परिवार की तरफ देखा ही नहीं। स्वामी कैलाशानंद गिरी का प्रभाव केवल धार्मिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी है। कई राजनेता, कलाकार और अन्य प्रसिद्ध हस्तियां उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें