एआई और उभरती तकनीकें कैसे बदलेंगी भविष्य
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सीटीओ तेजस्वी घनशाला संवाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल नवाचार और उभरती तकनीकों की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। वे बताएंगे कि तकनीक केवल उद्योगों को ही नहीं, बल्कि शिक्षा, शासन और सामाजिक जीवन को भी तेजी से बदल रही है। साथ ही उत्तराखंड जैसे राज्यों में तकनीक आधारित विकास के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।
अर्धकुंभ, गंगा संरक्षण और धार्मिक व्यवस्थाओं पर मंथन
श्री गंगा सभा प्रबंधकारिणी, हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम संवाद में गंगा संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और अर्धकुंभ की तैयारियों जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे। गंगा तट की परंपराओं और व्यवस्थाओं से लंबे समय से जुड़े होने के कारण उन्हें इस क्षेत्र का व्यापक अनुभव है। वे बताएंगे कि आस्था, पर्यावरण संरक्षण और व्यवस्थागत सुधारों के बीच संतुलन स्थापित कर भविष्य की चुनौतियों का सामना कैसे किया जा सकता है।
स्वास्थ्य, सेवा और संगठन का संतुलित नेतृत्व
राजनीति में कुछ लोग पद से बड़े हो जाते हैं और कुछ अपने कार्यों से। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी पहचान प्रशासनिक दक्षता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से बनती है। देश के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के विस्तार तक उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, दवाओं की उपलब्धता और सतत् विकास के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाए, इस विषय पर उनके विचार नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।
विकास के रोडमैप व भविष्य की योजनाओं पर रहेगा जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की यात्रा तय करने वाले धामी आज राज्य के युवा नेतृत्व का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। रोजगार, निवेश, आधारभूत संरचना और सुशासन से जुड़े उनके कई निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहे हैं। संवाद के मंच से वह उत्तराखंड के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: नगरासू गुरुद्वारा विवाद; एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, कुछ निहंग अभी भी अंदर मौजूद
इन सहयोगियों का मिला साथ
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का साथ मिला है। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी प्रस्तुति साझेदार की भूमिका निभा रही है, जबकि गोल्डी ग्रुप पॉवर्ड बाय पार्टनर है। किआ कार्यक्रम की ड्रिवेन बाय पार्टनर तो रेडियो साझेदार के रूप में रेड एफएम 93.5 हैं, फिटनेस पार्टनर के रूप में शिव नरेश तथा ट्रैवल पार्टनर के रूप में ईज माई ट्रिप सहयोग कर रहे हैं। वहीं सोलर स्क्वायर और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण कार्यक्रम के एसोसिएट पार्टनर हैं।