एनईपी में 40% ऑनलाइन और 60% ऑफलाइन कोर्स की व्यवस्था
दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा, एनईपी ज्ञान का स्रोत है। इस तरह की नीति देश के इतिहास में पहले कभी नहीं आई। नीति के तहत छात्र 40 प्रतिशत ऑनलाइन और 60 प्रतिशत ऑफलाइन कोर्स कर सकते हैं।
न्यू एजुकेशन पॉलिसी बोले यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार
न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर बात करते हुए यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने कहा कि हम अगर अपने देश के बेहतर भविष्य की बात कर रहे हैं, तो वह शिक्षा से ही होंगे और वो हमारे देश के बच्चे हैं। एनसीआरटी की पुस्तकों को लेकर उन्होंने कहां कि इसमें हिस्ट्री के साथ आज के नए डेवलोपमेंट को भी शामिल किया जाना चाहिए।
देश के बच्चों के बेहतर भविष्य पर चर्चा की
न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर बात करते हुए जगदीश कुमार ने कहा कि हम अगर अपने देश के बेहतर भविष्य की बात कर रहे हैं तो वह शिक्षा से ही होंगे और वो हमारे देश के बच्चे हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें हिस्ट्री के साथ आज के नए डेवलपमेंट भी होने चाहिए।
कमल घनशाला बोले- आज हायर एजुकेशन का स्वर्णिम दौर
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि हायर एजुकेशन का स्वर्णिम दौर चल रहा है। सुरेखा डंगवाल न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर कहा कि जो टेक्नोलॉजी आई हैं। अब स्टूडेंट के पास मल्टीपल सोर्स हैं। स्टूडेंट को सब पता चल रहा हैं कि उन्हें क्या पढ़ाया जा रहा है।
यह उच्च शिक्षा का स्वर्णिम युग : डॉ. घनशाला
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ. कमल घनशाला ने कहा, यह उच्च शिक्षा का स्वर्णिम युग है। उच्च शिक्षा में कई बदलाव आए हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों में भी एक्सचेंज प्रोग्राम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, ग्राफिक एरा की किस स्तर से शुरुआत हुई और आज विश्वविद्यालय टॉप 100 में है।
जगदीश कुमार ने फिल्म आदिपुरुष पर भी रखी अपनी राय
यूजीसी प्रमुख जगदीश कुमार ने जेएनयू में होने वाले भारत विरोधी मुद्दों पर कहा कि वहां पर एक छोटा आंदोलनजीवी ग्रुप है, जिसे मीडिया हाइप देता है। वहां कई बुद्दिमान छात्र भी हैं।आईआईएससी की रैंकिंग में जेएनयू दूसरे नंबर पर आता है। वहीं उन्होंने फिल्म आदिपुरुष विवाद पर भी अपनी राय रखी और कहा कि मैं फिल्म मेकर्स और कलाकारों की अभिव्यक्ति की आाजादी का सम्मान करता हूं। लेकिन उन्हें लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए।