इसके तहत देहरादून की शिकायना मुखिया का भी चयन किया गया है। महज 16 साल की शिकायना अपने परिवार के साथ देहरादून के डालनवाला में रहती हैं। वे कर्नल ब्राउन कैंब्रिज ब्वायज स्कूल में पढ़ रही हैं। उनके पापा विकास मुखिया म्यूजिक टीचर हैं और अपना एक बैंड (माया बैंड) भी है। शिकायना मुखिया सोनी चैनल में प्रसारित हुए लिटिल वायस इंडिया में रनर अप रही थीं। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी।
इसके बाद से उन्हें कई म्यूजिक एलबम से भी आफर मिले। इसके बाद उन्होंने सुपर स्टार सिंगर में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। दून की शिकायना मुखिया ने शान के साथ बॉलीवुड फिल्म सुमेरू के 'वो तू है' गाने डेब्यू किया है। इसके साथ ही नार्थ इंडिया की एक बड़ी आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी ईवाईपी क्रिएशन ने भी शिकायना को साइन किया है। ऐसी प्रतिभाशाली सिंगर शिकायना को अमर उजाला सम्मानित कर रहा है।