फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: गुरु गौरांग दास पहुंचेंगे देहरादून, देवभूमि के विकास के साथ अध्यात्म पर भी होगा मंथन

Fri, 16 Jun 2023 11:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Amar Ujala Samvad 2023: हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में सोमवार को होने वाले संवाद उत्तराखंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे। दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी।
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला 19 जून को राजधानी में 'संवाद उत्तराखंड'' का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां राज्य में पर्यटन, शिक्षा, स्टार्टअप, खेल, फिल्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगी। 

 

उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही अध्यात्मनगरी के रूप में भी जानी जाती है। 'संवाद उत्तराखंड' में राज्य के विकास के साथ ही अध्यात्म पर भी चर्चा होगी। जिस पर भारत के जाने-माने अध्यात्म गुरु गौरांग दास अपनी बात रखेंगे। इस्कॉन, मुंबई से जुड़े गौरांग दास आईआईटी स्नातक है। इसके अलावा वह नेतृत्व सलाहकार, समाज सुधारक, शिक्षाविद, पर्यावरण कार्यकर्ता है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, सूफियाना गायक कैलाश खेर, यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार, ब्रिटानिया के रजनीत कोहली, हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, समेत अलग-अलग क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां बतौर विशेषज्ञ शिरकत करेंगी।

अलग-अलग मुद्दों पर होगी  चर्चा
राजधानी के हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में आने वाले सोमवार को संवाद उत्तराखंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य आकर्षण होंगे। दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad 2023:  विकास को लेकर होगा 19 को मंथन, राजनाथ सिंह, सहवाग सहित उत्तराखंड पहुंचेंगी ये हस्तियां
विज्ञापन


पर्यटन से लेकर फिल्म संस्कृति का अलग-अलग सत्र होगा। हर सत्र में उस क्षेत्र से जुड़े देश के नामी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। वह सवालों के जवाब भी देंगे। कार्यक्रम में आगामी 25 वर्ष की उत्तराखंड की विकास यात्रा का खाका तैयार होगा। नीति नियंताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ, अफसरों से लेकर युवा तक कार्यक्रम में शामिल होंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें