अमर उजाला संवाद उत्तराखंड में आज सुबह नौ बजे से शुरू होगा जिसमें हर पल राज्य के विकास के पहलुओं पर बात होगी। उद्घाटन सत्र में जहां देश की नामी गिरानी हस्तियां अपनी बात रखेंगी तो समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य आकर्षण होंगे।
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम में कब क्या होगा...
- उद्धाटन- सुबह 9 बजे
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा - सुबह करीब 9:08 बजे
- वीरेंद्र सहवाग, मन की जीत - सुबह करीब 9:38 बजे
- केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट से चर्चा- सुबह करीब 10:20 बजे
- उत्तराखंड विकास में पर्यटन व उद्योग चर्चा - सुबह करीब 10:47 बजे
(सतपाल महाराज, रजनीत सिंह, सुदीप जैन)
- सार्थक जीवन की राह (सेशन विद गौरांग दास) - सुबह करीब 11:17 बजे
- आसमां से आगे (सेशन विद अनुप्रिया पटेल) - सुबह करीब 11:57 बजे
- रोशन राहें (शिक्षा) - दोपहर करीब 1:40 बजे
(प्रो. एम जगदीश कुमार, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. कमल घनशाला)
- इंद्रधनुष (सिनेमा, आर्ट व कल्चर) - दोपहर करीब 2:15 बजे
(कैलाश खेर, श्रिया शरण, मीनाक्षी दीक्षित)
- जिद और जुनून(खेल)- दोपहर करीब 2:45 बजे
(रानी रामपाल, रंजन सोढ़ी)
- संघर्षों की सौगात (स्टार्टअप व इंडस्ट्री) - दोपहर करीब 3:07 बजे
(प्रेमचंद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, एके त्यागी, प्रो. केके पंत)
समापन सत्र
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वकतव्य, सम्मान समारोह - शाम करीब 3:42 बजे से
- युवा स्वर (सेशन विद अभिनेत्री अलाया एफ) - शाम करीब 4:32 बजे से
- सिद्धी योग (सेशन विद आचार्य बालकृष्ण) - शाम करीब 4:47 बजे से