फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad 2023: खेतों में हल चलाकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं बबीता रावत, मेहनत का आज होगा मान-सम्मान

Mon, 19 Jun 2023 02:13 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Amar Ujala Samvad 2023 News: परिवार को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए बबीता ने अपनी खाली पड़ी 17 नाली यानी करीब 37 हजार वर्ग फीट भूमि पर खुद हल चलाकर उसे उपजाऊ बनाया।
विज्ञापन
बबीता रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तयमुनि के गांव उमरौला सौड़ निवासी बबीता रावत ने गांव में रहकर कामयाबी की नई इबारत लिखी है। आर्थिक तंगी के बावजूद बबीता रावत ने हार नहीं मानी और संघर्षों के बूते मुकाम हासिल कर पहाड़ की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गईं।

विज्ञापन


परिवार को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए उन्होंने अपनी खाली पड़ी 17 नाली यानी करीब 37 हजार वर्ग फीट भूमि पर खुद हल चलाकर उसे उपजाऊ बनाया। साथ ही सब्जी उत्पादन, पशुपालन व मशरूम उत्पादन के जरिये सफलता की नई दास्तान लिख डाली।

Amar Ujala Samvad 2023:  पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात, श्रोता पूछ सकेंगे अपने सवाल
विज्ञापन


उनके इसी प्रेरणादायी संघर्ष के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया। ऐसी कर्मठ बबिता को अमर उजाला सम्मानित कर गौरव की अनुभूति कर रहा है।

विज्ञापन

19 जून को होगा 'संवाद उत्तराखंड' का आयोजन

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला राजधानी देहरादून में 19 जून को 'संवाद उत्तराखंड' का आयोजन करने जा रहा है। इस मौके पर अमर उजाला उत्तराखंड की उन युवा प्रतिभाओं, संस्कृतिकर्मियों और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिाक निभाने वाली विभूतियों को भी सम्मानित करेगा, जो अपने नवाचार, पर्यावरण, कला संस्कृति के क्षेत्र में अपने सामाजिक सरोकारों का दायित्व निभाते हुए देवभूमि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें