आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रणाम रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन 14 अगस्त को होगा। मैराथन सुबह सात बजे अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर, दून बिजनेस पार्क से वापस घूमकर अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी।
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का आगाज आगामी 14 अगस्त को रन फॉर यूनिटी के साथ होगा। रन फॉर यूनिटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांच किलोमीटर के इस रन फॉर यूनिटी मैराथन के प्रथम तीन विजेेताओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मां तुझे प्रणाम रन फॉर यूनिटी मैराथन 14 अगस्त को सुबह सात बजे अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर, दून बिजनेस पार्क से वापस घूमकर अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी।
रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को सुबह पांच बजे अमर उजाला कार्यालय में पहुंचना होगा। पहले आने वाले 250 प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से टी-शर्ट प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 7983986274, 7617402224 नंबरों पर अपना आधार कार्ड के साथ ही अपना नाम, उम्र लिखकर व्हाट्सएप कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही शामिल हो सकते हैं। मैराथन में दून डिफेंस एकेडमी मुख्य प्रयोजक, क्रिकेट क्लब ऑफ देहरादून, जेबीआईटी कॉलेज, एसएसएम शारदा एजुकेशन, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दून वन कॉम्प्लेक्स बाई पैंटा रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड सह प्रयोजक की भूमिका निभाएंगे, जबकि एडोर्न विज्ञापन एजेंसी मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगी।