देहरादून में रामलीला परंपरा के अनाम कलाकारों को उनके हक की पहचान दिलाने की हमारी मुहिम का ये अगला चरण है। आज पेश हैं जिले के विभिन्न रामलीला मंचों पर रामकथा की मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले कलाकार।
आपको चुनना है उनमें से किरदार का सर्वश्रेष्ठ रूप प्रस्तुत करने वाला कलाकार। नीचे दिए गए क्रमांक नोट कर लें। अपनी पसंद के क्रमांक को हमारे व्हाट्सएप नंबर
7617566171 पर लिखकर भेजें। आप इस नंबर पर मैसेज भी भेज सकते हैं।
इसके साथ ही आप
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf3Zf2S7ALska7VQHjiIsHUv_z1zY1bQLxmH7JBtIWLnopXgw/viewform या फिर
https://www.amarujala.com/dehradun पर जाकर वोटिंग कर सकते हैं।
आप जानते हैंकि रामलीला अवॉर्ड कुल 11 श्रेणियों में दिए जाने हैं। इनका विवरण नीचे दिया गया है। उनमें से पांच श्रेणियों में अवॉर्ड का फैसला पाठकों की राय से होगा। बाकी छह श्रेणियों में पुरस्कार का निर्धारण एक विशेष ज्यूरी कर रही है। उसके सम्मानित सदस्यों का विवरण भी संलग्न है। जल्द ही उन छह पुरस्कारों का निर्णय भी प्रकाशित किया जाएगा।
अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड स्कीम को जबर्दस्त समर्थन मिला है। जिले की लगभग सभी प्रमुख रामलीला समितियां इसमें रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। अब रामकथा प्रेमी पाठकों की बारी है। आपसे अपील है कि आप बढ़चढ़ कर वोट संग्रह में भाग लें। आपका वोट रामलीला को समर्पित कलाकारों और आयोजकों को मान-सम्मान दिलाने में मदद करेगा। तो देर न करें और तुरंत अपने मोबाइल पर टाइप करें अपनी पसंद।
ये हैं 11 अवॉर्ड श्रेणियां
सर्वश्रेष्ठ रूप - राम
सर्वश्रेष्ठ रूप - सीता
सर्वश्रेष्ठ रूप - लक्ष्मण
सर्वश्रेष्ठ रूप - हनुमान
सर्वश्रेष्ठ रूप - रावण
सर्वश्रेष्ठ लीला निर्देशन
सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा
सर्वश्रेष्ठ लीला संगीत
सर्वश्रेष्ठ चौपाई वाचन
सर्वश्रेष्ठ रामलीला ओवरआल