अमर उजाला का प्रयास सराहनीय
अमर उजाला का यह बहुत अच्छा प्रयास है। अमर उजाला का संपादकीय पेज बहुत अच्छा लगता है। अमर उजाला में बच्चों के लिए ज्ञान विज्ञान की बहुत सामग्री होती हैं। खबरों के मामले में तो अमर उजाला हमेशा आगे रहता है। यही वजह है कि यह उत्तराखंड का पहले नंबर का अखबार है।
अश्वनी कुमार और रूपाली, हरिद्वार
30 साल से अमर उजाला पढ़ रहे
हमारे घर पर 30 साल से अमर उजाला अखबार आ रहा है। अब अमर उजाला से और गहरा नाता हो गया। अमर उजाला की ओर से बेटे को 12वीं में अच्छे अंक पाने के लिए सम्मान दिया गया है। इससे पहले दसवीं की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने पर बेटे को राज्यपाल ने अवाॅर्ड दिया था। अमर उजाला का यह प्रयास बहुत सराहनीय है और हम अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं।
-जगमोहन सिंह भंडारी और विजया भंडारी, रुद्रप्रयाग
सामान्य ज्ञान बढ़ाता है अमर उजाला
मैं पेशे से डॉक्टर हूं। मैं और मेरा पूरा परिवार पिछले 12 साल से अमर उजाला का पाठक हूं। अमर उजाला पढ़कर अच्छा लगता है। बच्चों को सामान्य ज्ञान की जरूरत होती है तो अखबार के माध्यम से कई तरह की जानकारियां मिलती हैं। बच्चे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो उसके लिए अमर उजाला पढ़ना बेहतर साबित होता है।
- विजय सिंह कुंवर, चमोली