फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला सम्मान समारोह: 18 जुलाई को सीएम धामी और शिक्षा मंत्री करेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित

Tue, 11 Jul 2023 02:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के हर जिले से 10वीं और 12वीं के टॉप थ्री के साथ ही राज्य की मेरिट लिस्ट में टॉप थ्री में रहे छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से 18 जुलाई को देहरादून में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत मेधावियों को सम्मानित करेंगे।सीएम धामी के हाथों 10वीं और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हाथों 12वीं के टॉपर को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


Uttarakhand Weather News: मुख्यमंत्री धामी ने की अपील... मौसम का रुख देखकर करें यात्रा, 13 जुलाई तक रेड अलर्ट

टॉप थ्री मेधावियों का होगा सम्मान

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के हर जिले से 10वीं और 12वीं के टॉप थ्री के साथ ही राज्य की मेरिट लिस्ट में टॉप थ्री में रहे छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। अमर उजाला की ओर से पिछले वर्ष भी राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया था। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से फोन कर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें