फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2022: सीएम धामी ने मेधावियों को किया सम्मानित, की 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा

Fri, 15 Jul 2022 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आईएसबीटी के पास सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सीएम धामी और विशिष्टि अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौजूद हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में अपने जिलों में टॉप करने वाले मेधावियों को प्रदेेश सरकार 25-25 हजार रुपये की सौगात देगी। शुक्रवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड के 84 टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक होटल में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम पुष्कर धामी ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य मेधावियों को आगे अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मेधावी जिन क्षेत्रों में जाएंगे, उन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करेंगे। जिस भी क्षेत्र में कार्य करेंगे, उसमें एक लीडर की भूमिका में रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कार्य में संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है। यदि संकल्प में विकल्प आ जाए तो सपने टूट भी जाते हैं। कभी भी संकल्प में विकल्प को न आने दें। कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी छात्र-छात्राओं ने अथक परिश्रम कर बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर बनकर अपने माता-पिता, शिक्षकों का सम्मान बढ़ाया है। आगे चलकर यही बच्चे अपने कार्यों के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भी मेधावी छात्रों को आईआईटी, नीट, पीसीएस, मेडिकल व अन्य प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग करने के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि दे रही है। छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आती है तो सरकार मदद के लिए हमेशा तैयार है।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की ओर से द्वाराहाट, देहरादून और श्रीनगर में सुपर-50 योजना के तहत मेधावी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही है। इसके अलावा सरकार ने चार लाख बच्चों को स्मार्ट टैबलेट के लिए धनराशि दी है। 

कार्यक्रम में अमर उजाला के सलाहकार संपादक उदय सिन्हा, राज्य संपादक संजय अभिज्ञान, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति यशवर्धन समेत कई गणमान्य अतिथि और मेधावी छात्रों के परिजन मौजूद रहे।


अमर उजाला पढ़ने से लगी अखबार की आदत

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतीत की यादों को भी ताजा किया। उन्होंने कहा कि उनके घर में तो अखबार नहीं आता था, लेकिन पास की एक चाय की दुकान पर अमर उजाला अखबार आता था। पहले उन लोगों को अखबार पढ़ने को मिलता था जो दुकान में चाय पीते थे, उनका नंबर दोपहर बाद आता था। उन्होंने कहा कि तब वह कक्षा छह या सात में पढ़ते होंगे, तब से उन्हें अमर उजाला पढ़ने की आदत लगी थी जो आज भी बरकरार है।


दी सीख...जिस क्षेत्र में जाएं, वहां नेता बनें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह चाहे जिस भी क्षेत्र में जाएं, वहां नेता बनें। उन्होंने कहा कि इतने मेधावियों में से दो-चार बच्चे भले उनकी तरह राजनीति का रुख कर लें। बाकी जो भी जिस क्षेत्र में जाएं, वहां अपना नाम कमा कर उस क्षेत्र के नेता बनें। उन्होंने पर्वतारोही बछेंद्री पाल, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सहित अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई लोगों के नाम याद दिलाते हुए सीख दी कि वह भी उनकी तरह अपने-अपने क्षेत्र के नेता बनें।

ये हैं गढ़वाल के मेधावी

10वीं
मुकुल सिलसिला (राज्य में अव्वल), टिहरी 
आयुष जुयाल (राज्य में दूसरे), टिहरी 
आयुष अवस्थी (राज्य में दूसरा स्थान), उत्तरकाशी 
शिवांश साहू, विकासनगर 
सोनी, देहरादून 
जतिन रावत, देहरादून 
देवराज, टिहरी 
रोनित कुमार, हरिद्वार 
गल्फिसा, हरिद्वार 
अंकित कुमार मीणा, हरिद्वार 
नितिन बिष्ट, रुद्रप्रयाग 
पीयूष राणा, रुद्रप्रयाग 
अभिषेक, रुद्रप्रयाग 
रोहित, रुद्रप्रयाग 
प्रियांशी पांडे, पौड़ी 
अभिषेक नेगी, पौड़ी 
प्रियांशु नेगी, पौड़ी 
वेदिका नेगी, चमोली 
निधि खनेरा, चमोली 
सिद्धार्थ नेगी, चमोली 
समीक्षा राणा, उत्तरकाशी 
तनुजा भंडारी, उत्तरकाशी 

12वीं
हर्षित बर्थवाल, ऋषिकेश 
नितिन भट्ट, देहरादून 
खुशी चौधरी, देहरादून 
अभिनव सिंह, टिहरी 
दीपक चौहान, नई टिहरी 
अनुज नेगी, टिहरी 
दीया राजपूत, हरिद्वार 
आशना, हरिद्वार 
प्रद्युम्न कुमार, हरिद्वार 
रॉबिन, रुद्रप्रयाग 
अतुल कुमार, रुद्रप्रयाग 
मोहित भट्ट, रुद्रप्रयाग 
पवनेश मैथानी, पौड़ी 
लोकेश नेगी, पौड़ी 
रिया भट्ट, पौड़ी 
अंशुल बहुगुणा, चमोली 
सागर पुरोहित, चमोली 
अमन बिष्ट, चमोली 
विपिन सिंह, उत्तरकाशी 
अदिति, उत्तरकाशी 
कावेरी, उत्तरकाशी
 

विज्ञापन

कुमाऊं के होनहार

10वीं के होनहार
मानसी भट्ट , चंपावत
हिमांशु मिश्रा ,चंपावत
प्रदीप पाल ,चंपावत
रबीना कोरंगा ,बागेश्वर
कुमकुम चौबे , बागेश्वर
अभय उपाध्याय ,बागेश्वर
आदित्य बरसेला ,बागेश्वर
कुलदीप पाठक , पिथौरागढ़
 हर्षिता चुफाल ,पिथौरागढ़
रोशनी भट्ट ,पिथौरागढ़
विशेष कुमार ,उधमसिंह नगर
देवेश सिंह ,उधमसिंह नगर
 शिवानी जोशी ,उधमसिंह नगर
कमल बिष्ट , अल्मोड़ा
 अंकित पाण्डेय ,अल्मोड़ा
 शुभम तिवारी ,अल्मोड़ा
गौरव बिष्ट ,नैनीताल
 शिवांग मेलकानी ,नैनीताल
विशाल जोशी ,नैनीताल
 लक्षिता सत्यबली ,नैनीताल

12वीं के होनहार
अमित चोराकोटी ,चंपावत
हर्ष दीप जोशी ,चंपावत
 मोहित जोशी, चंपावत
 सुमित मेहता ,बागेश्वर
गौरव रावत, बागेश्वर
 हर्षिता पंत , बागेश्वर
 सिद्धार्थ पांडेय , पिथौरागढ़
रिया पाठक , पिथौरागढ़
दीक्षा चुफल , पिथौरागढ़
 प्रियांशु भट्ट ,पिथौरागढ़
 दर्शीत चौहान ,उधमसिंह नगर
 विवेक दिवाकर ,उधमसिंह नगर
 आसन अंसारी ,उधमसिंह नगर
 राजकमल प्रसाद ,अल्मोड़ा
दीपिका ,अल्मोड़ा
 हिमांशु बिष्ट ,अल्मोड़ा
रिया मेहरा ,अल्मोड़ा
साक्षी कार्की , नैनीताल
अजय सिंह अधिकारी ,नैनीताल
मुकेश चंद्र ,नैनीताल
 जयदीप सिंह बिष्ट ,नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें