अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2022
- फोटो : अमर उजाला
पिता का बिजनेस है, उसे संभालूं या नौकरी करूं
मेरे पिता का पुश्तैनी कारोबार है। वह चाहते हैं कि मैं पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे संभालूं। मैं असमंजस में हूं कि क्या कारोबार को बेहतर संभाल पाऊंगा या नौकरी से कॅरियर बनेगा? टैरो कार्ड रीडर लीजा गुप्ता के पास कॅरियर, कारोबार, नौकरी के असमंजस को लेकर तमाम ऐसे युवा पहुंचे। उन्होंने अपनी विधा से सभी को बेहतर कॅरियर की दिशा दिखाई। बीटेक कर रहा अंकित अपने बिजनेस और नौकरी के सवाल को लेकर पहुंचा। उसका कहना था कि पिता चाहते हैं कि बिजनेस संभालूं लेकिन क्या मैं संभाल पाऊंगा या नौकरी बेहतर रहेगी। लीजा गुप्ता ने बताया कि वह पहले नौकरी करें, जिसमें बहुत आगे तक जाएंगे। इसके बाद बिजनेस संभालने के बारे में विचार करें।
जीवन साथी के चयन को लेकर मन में घबराहट है
एक युवती टैरो कार्ड रीडर प्रभा आनंद के पास पहुंची। चेहरे पर भविष्य की चिंताएं थीं। हिचकते हुए पूछा, वह अभी सिंगल है। सोच रही है कि कोई साथी मिल जाए लेकिन मन में घबराहट है कि अच्छा न मिला तो क्या होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रभा आनंद ने कहा कि जिसके बारे में सोच रही हैं, वह जल्द मिल सकता है। हो सकता है कि आप ही पहले उससे अपने दिल की बात कह दो। युवती मुस्कराते हुए लौट गई।