अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आगाज रविवार को सुबह 9:30 बजे हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया। ज्योतिष महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में ज्योतिषी पहुंचे हैं। ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में माहिर एस्ट्रोलॉजर लोगों को निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं।
इससे पहले सुबह ठीक 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी उपस्थित हैं।। कार्यक्रम के शुरूअात में ग्राफिक एरा के निदेशक कमल घनसाला ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उपहार देकर सम्मानित किया। ज्योतिष महाकुंभ के लिए सीएम ने अमर उजाला के कार्य की सराहना की।
इस दौरान कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल ने कहा कि अनोखा विज्ञान हमारे देश में है। कहा, ज्योतिष को उत्तराखंड पर्यटन की ओर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और पलायन रुकेगा। अमर उजाला के जनरल मैनेजर राहुल चौहान ने सतपाल महाराज को उपहार देकर सम्मानित किया।
'अमर उजाला अापकी चिंता करता है'
jyotish mahakumbh
- फोटो : amarujala
इस मौके पर मदन कौशिक ने कहा कि ज्योतिष एक ऐसी विधा है जो भारत में परिचित है। दुनिया में नाम नहीं कमा सकी। कहा, बाबा रामदेव ने योग को दुनिया भर में पहचान दिलाई। देश की कुंडली देखने की जरुरत है। पूरी दुनिया में ज्योतिष ऐसी विधा है जिसका नेतृत्व भारत करता है। ज्योतिष से भारत दुनिया की महाशक्ति बन सकता है।
इसके बाद ग्राफिक एरा यूनवर्सिटी के निदेशक कमल घनसाला ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन करने के लिए अमर उजाला का आभारी हूं। कहा, अमर उजाला आपके भविष्य की चिंता करता है, इसलिए यह आयोजन किया गया।
इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और ज्योतिषियों समेत मदन कौशिक को चारधाम का गंगाजल और प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद ज्योतिष कार्यक्रम शुरू हो गया। ज्योतिष लोगों को उनका भाग्य बता रहे हैं। इस दौरान खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों का आना अभी तक जारी है।
जिंदगी की दुश्वारियां दूर करेंगे ज्योतिष के ज्ञानी
ज्योतिष महाकुंभ
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ की घड़ियां जितनी तेजी से नजदीक आती जा रही हैं उससे दोगुनी रफ्तार से ज्योतिष की अलग-अलग विधा में माहिर ज्योतिषियों से मिलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार शाम पांच बजे तक अमर उजाला की ओर शहर में अलग-अलग जगह लगाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर में चार हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया था।
इसमें मेल आईडी पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या शामिल नहीं है। वह संख्या जोड़ दी जाए तो रजिस्ट्रेशन कराने वालों का आंकड़ा साढ़े छह हजार पहुंच गया है। ज्योतिष महाकुंभ में वैसे तो भविष्य जानने की विभिन्न विधाओं में माहिर देश के एक से एक बढ़कर अनमोल हीरे आ रहे हैं। कई ऐसे सेलीब्रिटी ज्योतिषी भी आ रहे हैं जिन्हें आज तक आप सिर्फ टेलीविजन पर ही देखते आ रहे हैं। 14 और 15 मई को होने वाले महाकुंभ में ऐसी ही कई शख्सियत आकर्षण का केंद्र होंगी। ग्राफिक एरा सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।
उद्घाटन सत्र के बाद इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। निशुल्क परामर्श का क्रम 14 मई को शाम पांच बजे तक चलेगा। ज्योतिष महाकुंभ में ‘भविष्य बताने वाली विभिन्न पद्धतियों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रयोग’ पर भी विचार-विमर्श होगा। दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉन लीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा।
समय का रखें ख्याल
ज्योतिष महाकुंभ
- फोटो : AmarUjala
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए भारी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं और इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। 14 तारीख तक यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी, ऐसे में ज्योतिषियों से मिलने का समय पांच मिनट ही होगा। टाइम मैनेजमेंट के लिए आप अपने साथ अपनी कुंडली और वास्तुविद से मिलने के लिए अपने मकान का नक्शा जरूर लेकर आएं।
साथ ही अपके जेहन में जो सवाल हैं उसे भी नोट करके ले आएं तो ज्यादा बेहतर होगा। सुबह ठीक दस बजे ज्योतिष महाकुंभ शुरू हो जाएगा। 12 बजे से ज्योतिषी अपने रूम में बैठ जाएंगे और लोगों की समस्याओं का निवारण करना शुरू कर देंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही ज्योतिषी से मिलने का मौका दिया जाएगा।
ऐसे पहुंचे ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
आईएसबीटी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर के आगे थोड़ी दूर चलने के बाद बायीं ओर ग्राफिक एरा रोड है। इसमें करीब एक किलोमीटर चलने के बाद दायीं ओर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी कैंपस और कार्यालय है।
ये हैं सेलीब्रिटी
ज्योतिष महाकुंभ
- फोटो : AmarUjala
केए दुबे पद्मेश जी, पंडित सतीश शर्मा, लेखराज शर्मा जी, शिवानी खेतान, शैलेंद्र पांडेय, श्रुति द्विवेदी, विनोद त्यागी, सुनील त्यागी, डॉ. एचएस रावत, सुरेश चंद्र मिश्रा, अजय भांबी, पदमा शर्मा, मां त्रिशला जी, गुरु देवेंद्र, मुकेश, पंडित संतोष खंडूरी, पीपीएस राणा, सुनील पैन्युली, रामलखन गैरोला, गीतानंद सरस्वती, आचार्य डॉ. दिलीप कुमार, पंडित गौतम ऋषि परासर, डॉ. चंद्रकांत शैवाले, डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल (राज्यपाल से पुरस्कृत), सुनील त्यागी, डॉ. विनायक, डॉ. संजीव अग्रवाल, विनोद पोखरियाल, डॉक्टर जगमोहन, पंडित रमेश सेमवाल, पंडित उमाधर बहुगुणा, श्री गोपाल राजू वैज्ञानिक, डॉ. सुशांत राज, संजय सक्सेना, डॉक्टर जगमोहन, पंडित रमेश सेमवाल, पंडित उमाधर बहुगुणा, नरेश मनोचा, दिनेश प्रसाद जगूड़ी, आचार्य सुमन शर्मा, पंडित मोहन प्रसाद सती, अचार्य रामब्यास मिश्रा, डॉ. ललित मोहन जोशी, सुदर्शन मल्होत्रा, आकाशदीप जिंदल, कुंवर वीरेंद्र सिंह ज्योतिषाचार्य, डॉ. पंकज किशोर गौड़, डॉ. राजरानी शर्मा, आचार्य पं. अनुसूया प्रसाद सेमवाल, आचार्य रस्मि चौधरी, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित प्रेमपाल कौशिक, पंडित कौशल किशोर कौशिक, यूएस नेगी, आचार्य हेमंत मणि, डॉ. हरलीन कौर, पंडित अवनीश शर्मा, डॉ. एसआर बंसल, ऋषिकुमार विश्वनाथ अइय्यर, दीपक मलिक, अजित रघुवंशी, पंडित जैनेंद्र शर्मा, पंडित अमर ज्योति रतूड़ी, आचार्य प्रमिला शर्मा, दयानंद डोभाल, भूपेंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, एसके टिब्बरेवाल, गौरव आर्य और आचार्य रजनीश शास्त्री समेत कई बड़े नाम ज्योतिष महाकुंभ का हिस्सा होंगे।