फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: जानें अपने ग्रह की चाल और वास्तु, जुटेंगे देश के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी

Fri, 20 Dec 2024 11:33 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

28-29 दिसंबर को राजधानी देहरादून में अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में देश और राज्य के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी और विशेषज्ञ जुटेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 28-29 दिसंबर को दून में ज्योतिष महाकुंभ होने जा रहा है। इसमें प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा, नक्षत्र विद्या, राशिफल, कुंडली मिलान, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष, टैरो कार्ड और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट समेत अनेक विधाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन




महाकुंभ में लोग अपने और अपनों के ग्रह की चाल और गृह का वास्तु और भविष्य फल निशुल्क जान सकेंगे। आप भी इस महाकुंभ का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए खबर के साथ छपे क्यूआर कोड को स्कैन करें और अपनी जानकारी उपलब्ध करा दें। साथ ही आयोजन स्थल पर समय पर आपकी उपस्थिति ही आपको विशेषज्ञों तक जाने में सहायक होगी।

महाकुंभ का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) 28 दिसंबर को सुबह नौ बजे करेंगे।  29 दिसंबर की शाम को महाकुंभ का समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान वह ज्योतिष के क्षेत्र में  अमूल्य योगदान और उत्कृष्ट सेवा देने वाले ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित भी करेंगे। दूसरे दिन भविष्य का अनुमान लगाने वाले विद्वानों के मध्य संवाद भी होगा।

विज्ञापन

राज्य के इन विद्वानों से भी मिलने का मौका
ज्योतिषाचार्य आशा राजेश बमोला, प्रतिभा पंत, रामलखन गैरोला, डॉ. हरलीन कौर, सुनील पैन्यूली, आचार्य दिनेश कपिल, राकेश मिश्रा, आचार्य संतोष खंडूड़ी, आचार्य सुशांत राज, पंडित सार्थक राज,  डॉ. जगमोहन, आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल, राजेश अमोली, विनोद पोखरियाल, विरेंदर बिष्ट, मदन मोहन थपलियाल, पंडित शक्ति प्रसाद सेमवाल, शुभी गुप्ता, आचार्य भूपेश शास्त्री, नीरज अरोड़ा, नेहा भटनागर, किशोर घिल्डियाल, मंजू मेहता, आचार्य सुशील चौहान, आचार्य अंजलि अरोड़ा,आचार्य रमेश सेमवाल, आचार्य राजरानी शर्मा, आचार्य विभा अग्रवाल, आकाशदीप जिंदल, पंडित जितेंद्र शर्मा, नरेश मिनोचा, डॉ. ललित मोहन जोशी, डॉ. वीरेंद्र सिंह कुंवर, डॉ. संत राम बंसल, अंकिता कंडवाल,  सीमा खुशी भाटिया, मल्लिका वर्मा,  बीएन अंथवाल, मनोज सेमवाल, पीपीएस राणा, सुनील माथुर, आचार्य सदानंद सेमवाल, पंडित पीयूष पांडेय, उमेद सिंह नेगी, एचएस रावत,  दीपक अमोली, आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं आदि से मिल सकेंगे।
विज्ञापन

600 से अधिक रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में ज्योतिषियों से मिलने के लिए 600 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अगर आप भी इसमें आना चाहते हैं और विशेषज्ञों से मिलना चाहते हैं, जो जल्द ही रजिस्ट्रेशन करा लें।

आमंत्रण ज्योतिष के विशेषज्ञों को
अगर आप ज्योतिष की किसी भी विधा के जानकार हैं या आप सीख रहे हैं, तो आप भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए chiefreporter@ddn.amarujala.com पर मेल कर सकते हैं अथवा अमर उजाला के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मदरसों का होगा वेरिफिकेशन, अवैध फंडिंग की भी होगी जांच, सीएम के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस

विशेष सहयोगी
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य ग्रीन पावर, कमल ज्वेलर्स, सुविधा सुपर मार्केट, डीपीएम फॉक्सवैगन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया।
हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : सैफरॉन लीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें