फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वश चले तो बंद करा दूं पब्लिक स्कूल'

Tue, 29 Jul 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड के मेधावियों से प्रभावित उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कुरैशी ने एक बार फिर पब्लिक स्कूलों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि उनका वश चले तो पब्लिक स्कूलों और निजी नर्सिंग होम बंद करा दें। कहा कि देश सेवा करने वाले अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी सरकारी स्कूलों से ही निकलते हैं।

राज्यपाल की इस बात पर मेधावियों और अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाईं। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को बंद करना व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों का स्टैंडर्ड बढ़ाकर निजी स्कूलों के बराबर करना होगा। राज्यपाल पब्लिक स्कूलों और नर्सिंग होम में फीस की मनमानी वसूली पर पहले भी नाराजगी जता चुके हैं।

सम्मान समारोह में मेधावियों को सरकारी वजीफा

प्रदेश सरकार उत्तराखंड के मेधावी छात्रों के लिए श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ करने जा रही है। अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह घोषणा की।

समारोह में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने बोर्ड के दसवीं और 12वीं की मेरिट सूची में टॉप 10 रहे छात्रों के अलावा हर जिले (कुल 13 जिले) के टॉप थ्री छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

रविवार को राजभवन में आयोजित अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड की सत्र 2013-14 की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 97 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने आयोजन के लिए अमर उजाला की सराहना की। कहा कि इस प्रयास से प्रदेश के मेधावियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ करने का निर्णय

राज्यपाल ने होनहारों को आगे भी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के जरिये प्रदेश के विकास में योगदान करने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की।

कहा कि आयोजन से प्रभावित होकर ही प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों के लिए श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

समारोह में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, अमर उजाला के कार्यकारी संपादक उदय कुमार सिन्हा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-bsbora@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675202099 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें