फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर हो कोई भी उलझन, 5 फरवरी को यहां मिलेंगे सारे जवाब, बस करें ये काम...

Tue, 05 Feb 2019 08:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की घड़ी। पेपर को लेकर चिंता। मम्मी-पापा को बच्चे की पढ़ाई की स्ट्रेटजी की फिक्र। बच्चे को पेपर पैटर्न को लेकर असमंजस। इन सभी दिक्कतों और परेशानियों का हल बताने के लिए पांच फरवरी को अमर उजाला कार्यालय में सीबीएसई के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


वह न केवल छात्र-छात्राएं बल्कि अभिभावकों के भी सवालों के जवाब देंगे। अमर उजाला हेल्पलाइन सेवा के तहत आप अपने सवाल हमें वॉट्स ऐप कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से भी सवाल पूछ सकते हैं।

पांच फरवरी को अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज पर सवाल-जवाब का यह सिलसिला लाइव भी चलेगा। आप लाइव वीडियो में भी सवाल पूछ सकते हैं। ध्यान रहे कि जो भी सवाल हमसे पूछें, उसके लिए हमें अपना नाम और पता जरूर लिखकर भेजें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यहां पूछें सवाल

यदि आप भी अमर उजाला बोर्ड परीक्षा हेल्पलाइन में सवाल पूछ सकते हैं। आप हमारे मोबाइल नंबर 7617566171 पर केवल वॉट्सएप के माध्यम से या हमारे ई-मेल पते ddn-cityreporter@ddn.amarujala.com पर सवाल भेज सकते हैं।

पांच फरवरी को आप हमारे लैंडलाइन नंबर 9675201318 पर कॉल करके भी सवाल पूछ सकते हैं। पांच फरवरी को फेसबुक पर सवाल पूछने और सवालों के जवाब लाइव देखने के लिए आप फेसबुक सर्च बार में ‘amar ujala dehradun’ टाइप करें। इसके बाद हमारे पेज पर जाकर वीडियो सेक्शन पर क्लिक करें। यहां चलने वाले लाइव वीडियो के कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं।

सीबीएसई हेल्पलाइन शुक्रवार से होगी शुरू
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवा शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड में न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को सीबीएसई ने काउंसलर बनाया है। बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 1800118004 पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें