फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : आंचल ब्रांड से उत्तराखंड सरकार बाजार में उतारेगी आर्गेनिक घी 

Tue, 03 Nov 2020 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

उत्तराखंड जल्द ही आर्गेनिक घी तैयार कर बाजार में उतारेगा। प्रदेश सरकार आंचल ब्रांड के नाम से आर्गेनिक घी की मार्केटिंग करेगी। इसके दुग्ध विकास विभाग ने दुग्ध उत्पादक किसानों को चिन्हित किया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले के प्रतापनगर में एक दुग्ध समिति को आर्गेनिक प्रमाणीकरण मिल चुका है। आर्गेनिक घी के बाजार में दोगुने दाम मिलने से दुग्ध उत्पादकों की आमदनी पड़ेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में डेरी व्यवसाय रोजगार का एक बड़ा माध्यम से है। सरकार की ओर से भी दुग्ध उत्पादन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला कर रियायतें दी जा रही है। सरकार ने प्रदेश में उत्पादित दूध की मार्केटिंग के लिए आंचल ब्रांड तैयार है।

दुग्ध समितियों के माध्यम से किसानों से रोजाना दूध एकत्रित कर उसे बाजार में बेचा जाता है। दूध के अलावा अब आर्गेनिक घी भी तैयार किया जाएगा। ऊधमसिंह नगर जिले के प्रतापनगर में एक दुग्ध समिति को 50 दुधारू गाय खरीदने के लिए दुग्ध विकास विभाग की ओर से  राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम से ऋण उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


समिति की ओर से उत्पादित दूध को आर्गेनिक सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र मिल गया है। रुद्रप्रयाग जिला पहले से ही सरकार जैविक घोषित किया है। इस जिले में स्थापित दुग्ध समितियों से जुड़े किसानों को आर्गेनिक प्रमाणीकरण के लिए चयनित किया जा रहा है। 

आंचल ब्रांड के नाम से जल्द ही उपभोक्ताओं को आर्गेनिक घी उपलब्ध होगा। इसके लिए रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में दुग्ध उत्पादकों को आर्गेनिक सर्टिफिकेशन दिलाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। आर्गेनिक घी का बाजार में दोगुने दाम मिलेंगे। अभी तक आंचल घी 550 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आर्गेनिक घी के 1200 रुपये तक दाम मिलेंगे। - जयदीप अरोड़ा, संयुक्त निदेशक, दुग्ध विकास विभाग

प्रदेश में 4164 दुग्ध समितियां

दुग्ध विकास के अधीन 4164 दुग्ध समितियां है। जिनमें 157891 सदस्य हैं। इन समितियों सदस्यों के माध्यम से प्रतिदिन दो लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है। इसमें 1.60 लाख लीटर की बिक्री आंचल ब्रांड के नाम से की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें