राज्य ने इस बार भी आरबीआई की ओर से 29 सितंबर को हो रही नीलामी में 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। वित्त विभाग का कहना है कि मंगलवार को यह नीलामी होगी और राज्य को एसडीएल के तहत 500 करोड़ रुपये मिलेंगे। माह के अंत में वेतन आदि की जरूरत को पूरा करने के लिए यह प्रस्ताव आरबीआई को भेजा गया गया था।
आयोग की तरफ से अगर बाजार उधारी की सीमा को लेकर लचीला रुख अपनाया जाता है तो यह राज्य के लिए भी बेहतर होगा। राज्य के पास बाजार उधारी का अधिक विकल्प मौजूद रहेगा। हालांकि इसका नुकसान यह भी हो सकता है कि राज्य अधिक उधारी की ओर बढ़ेगा।
- अमित नेगी, सचिव वित्त
राजकोषीय घाटा सात हजार करोड़ के पार, और बढ़ेगा
पिछले कुछ समय में राजकोषीय घाटे को सीमा के अंदर रखने का फायदा राज्य को मिलेगा। बजट में इस बार सरकार ने करीब 7594 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया है। यह जीडीपी के तीन प्रतिशत से अधिक है। कोरोना की वजह से यह घाटा और बढ़ सकता है।