फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : चार जोन में बांटकर 20 हजार घरों को दिए जाएंगे सीवर के कनेक्शन

Mon, 26 Oct 2020 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • 120 करोड़ की लागत से शहर में बिछाई गई है सीवर लाइन, एनओसी जारी करने की तैयारी
  • एक जोन में काम पूरा होने और खोदी सड़कें दुरुस्त करने के बाद अगले की मिलेगी अनुमति 
  • दो महीने पूर्व शहरी विकास विभाग जारी कर चुका है 17 करोड़, डेढ़ साल में पूरा होगा काम 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की शहर में 120 करोड़ की लागत से बिछाई गई सीवर लाइन के कनेक्शन के लिए नगर निगम ने एनओसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) को शहर में एक साथ कनेक्शन के लिए सड़कें खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए शहर को चार जोन में बांटा जाएगा। एक जोन में काम पूरा होने और खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के बाद ही अगले जोन में काम के लिए एनओसी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


अप्रैल 2019 में एडीबी ने शहर में 120 करोड़ की लागत से सीवर लाइन का काम पूरा किया था, लेकिन इसके बाद से अभी तक लोगों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इसके चलते लोगों को सीवर लाइन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एडीबी की मांग पर शहरी विकास विभाग ने कनेक्शन के लिए चार महीने पूर्व 17 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

एडीबी ने कनेक्शन के लिए की जाने वाली खुदाई के काम शुरू करने को नगर निगम से एनओसी मांगी है। एनओसी नहीं मिलने के चलते काम शुरू नहीं हो पाया था। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि सितंबर तक बरसात के मद्देनजर एनओसी देना संभव नहीं था। 
विज्ञापन


काम शुरू करने से पहले एडीबी से वर्क प्लान मांगा गया था। 23 अक्तूबर को प्लान मिल गया है। वर्क प्लान का अध्ययन करने के बाद यह साफ हो रहा है कि पूरे शहर को एक साथ खोदे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सीवर लाइन बिछाते समय भी ऐसा ही हुआ था। इसके चलते कई दुर्घटनाएं भी र्हुइं।

ऐसे में इस बार शहर को चार जोन में बांटकर काम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक जोन में एनओसी देने के बाद, जब काम पूरा हो जाएगा तो काम की गुणवत्ता परखने के बाद अगले जोन के लिए एनओसी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एडीबी को काम करने की अनुमति मिल जाएगी। संवाद 


एडीबी को शर्तों के साथ एनओसी दी जाएगी। इसके तहत एडीबी सीवर के कनेक्शन देने के बाद खोदी गई सड़क की हाथोंहाथ मरम्मत भी कराएगा। साथ ही समय-समय पर अधिकारियों की ओर से कार्यों की मॉनिटरिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

-नूपुर वर्मा, नगर आयुक्त 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें