फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में तहसीलदारों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने को हरी झंडी

Sat, 29 Aug 2020 02:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शासन ने खाली पद भरने के लिए डीपीसी का आदेश किया जारी 
  • डीएम, आयुक्त को तदर्थ व्यवस्था बनाने देने का आदेश भी होगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में तहसीदारों की कमी को देखते हुए शासन ने अब तहसीलदारों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने का फैसला किया है। इसके लिए राजस्व सचिव ने डीपीसी का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में तहसीलदारों की भारी कमी है, इनके करीब 158 पद हैं। इनमें से 79 पद सीधी भर्ती और 79 पद विभागीय पदोन्नति के हैं। सीधी भर्ती के 45 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं और 33 का प्रस्ताव गया हुआ है।

असल परेशानी पदोन्नित के पदों को लेकर है। इन पदों को भरने के लिए अब डीपीसी का आदेश जारी किया गया है। डीपीसी में भी अगर सभी पद नहीं भर पाते हैं तो अन्य विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तदर्थ व्यवस्था में भी सुधार की तैयारी

तहसीलदारों की कमी को पूरा करने के लिए शासन ने तदर्थ व्यवस्था में बदलाव का फैसला भी किया है। इस व्यवस्था में जिलाधिकारियों, मंडल आयुक्त और राजस्व परिषद को निश्चित समय के लिए तहसीलदारों की तैनाती का अधिकार दिया गया था। राजस्व विभाग के मुताबिक इससे संबंधित अधिसूचना को लेकर संशय जताया गया। अब इस व्यवस्था में नई संशोधित अधिसूचना जारी करने की तैयारी है।

यह सही है कि प्रदेश में तहसीलदारों की कमी है। तदर्थ व्यवस्था की समय सीमा पूरी होने के कारण भी यह हुआ है। डीपीसी का आदेश कर दिया गया है और तदर्थ व्यवस्था को भी लागू किया जाएगा। जल्द ही संशोधित आदेश जारी होगा।
- सुशील कुमार, सचिव राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें