अगले साल मार्च से अप्रैल के बीच महाकुंभ मेला चरम पर होगा। देश विदेश से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गंगा घाटों पर जुटेंगे। फुलवारी में ऐसे फूल लगाए जाएंगे जो मार्च और अप्रैल के दौरान ही खिलेंगे।
जब श्रद्धालुुओं की संख्या बढ़ेगी तो फूलों की सुंदरता भी चरम पर होगी। वहीं रोड़ी बेलवाला मैदान को ग्रीन पार्क में तब्दील किया जा रहा है। यहां पूरे मैदान पर घास लगाई जाएगी। अब मेला प्रशासन ने मैदान पर फूलों के मिनियेचर प्लांट भी लगाने योजना तैयार की है। यह प्लांट बेहद कम समय ही फूलों से लदे नजर आएंगे।
महाकुंभ में फूलों से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। बैराज से सिंहद्वार तक सात किलोमीटर के पैच पर फुलवारी तैयार की जाएगी। गंगनहर के आसपास की दीवारों पर वॉल पेंटिंग भी की जाएगी। इसमें मलिन बस्ती वाला क्षेत्र भी शामिल होगा।
- दीपक रावत, मेलाधिकारी, हरिद्वार