इन निकायों के लिए जारी हुए 72.08 करोड़
नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, कोटद्वार।
इन निकायों के लिए जारी हुए 3.55 करोड़
नगर निगम श्रीनगर, नगर पालिका बाजपुर, नगर पालिका अल्मोड़ा, नगर पालिका सितारगंज।
इन निकायों के लिए 2.66 करोड़ का प्रस्ताव भेजा
नगर निगम रुद्रपुर (बचा हुआ 35 मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट) व नगर पालिका उत्तरकाशी।
ऐसे हटेंगे कूड़े के पहाड़
वर्षों से बने हुए कूड़े के पहाड़ में से बायो सॉइल और आरडीएफ वेस्ट को अलग-अलग किया जाता है। रिफ्यूज डेराइव्ड फ्यूल(आरडीएफ) वेस्ट को सोनीपत स्थित पांच मेगावाट के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेजा जाएगा। जहां इस आरडीएफ से बिजली बनेगी। चूंकि बायो वेस्ट पहले से ही जमीन में मिल चुका है। लिहाजा, इस बायो सॉइल का इस्तेमाल लैंडफीलिंग के काम में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब Chat GPT बता रहा कितनी योजनाओं पर कितने प्रतिशत हुआ काम, अफसरों के लिए बन रहा कारगर
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरों के लीगेसी वेस्ट के निपटारे को 14 डीपीआर केंद्र को भेजी गई थी। इनमें से 12 को 75.63 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। दो डीपीआर को मंजूरी मिलने का इंतजार है। हम आगामी कुछ महीनों में पूरा लीगेसी वेस्ट हटाने में कामयाब होंगे। -नवनीत पांडेय, निदेशक, शहरी विकास