फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान: नहीं जाना पड़ेगा दूर, घर के पास टीका लगवाएं जरूर

Tue, 15 Jun 2021 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड टीका लगाने के लिए लोगों को घर से ज्यादा दूर न जाने पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियर हाउस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (घर के पास केंद्र) की योजना बनाई है। जिसमें अब तक 360 केंद्र स्थापित किए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से उन क्षेत्रों में नियर हाउस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की योजना बनाई है। जहां पर लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र काफी दूर है या जिन क्षेत्रों में टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम है। स्वास्थ्य विभाग ने 416 केंद्रों में से 360 स्थापित कर दिए हैं। सबसे अधिक अल्मोड़ा जिले में 150 केंद्र बनाए गए हैं। 

राज्य नोडल अधिकारी आईईसी जेसी पांडे का कहना है कि विभाग का घर के पास टीकाकरण केंद्र खोलने पर विशेष फोकस है। जिससे लोग आसानी से केंद्र तक पहुंच कर कोविड वैक्सीन लगवा सके। 
विज्ञापन


11 जिलों में स्थापित नियर हाउस वैक्सीन सेंटर 
जिला              प्रस्तावित             स्थापित
अल्मोड़ा            150                    150
बागेश्वर               01                      01
चमोली               10                      04
देहरादून             09                      09
हरिद्वार               77                     77
नैनीताल              42                    38
पौड़ी                  35                     -
पिथौरागढ़           03                    03
रुद्रप्रयाग            36                    36
टिहरी                33                    26
ऊधमसिंह नगर   20                    16
कुल -                416                  360
 

विज्ञापन

टीका लगवाने को घर-घर जाकर जागरूक कर रहे युवा

भारत विकास परिषद से जुड़े युवाओं की टोली अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक कर रही है। परिषद कार्यकर्ता न केवल उन्हें टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित कर रहे हैं बल्कि इसमें उनकी मदद भी कर रहे हैं। 

पिछले करीब एक माह से परिषद की द्रोण शाखा का यह जागरूकता अभियान चल रहा है। उन्होंने उन क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया, जहां बड़ी संख्या में लोग टीका लगाने को तैयार नहीं थे। उनके प्रयासों के बाद टीकाकरण में उत्साह आया है। शहर और आसपास के ज्यादातर इलाकों में परिषद की टीमें अभियान के तहत लोगों को प्रेरित कर रही है।

शाखा के सचिव रोहित कोचगवे ने बताया कि टीम को कुछ जगह पर लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा है। जाखन-धर्मपुर में लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने को उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को समझाने के लिए साइकेट्रिस और डॉक्टरों की मदद भी ली जा रही है। इसमें मधु मारवाह, नरेश भटनागर, सुभाषिनी डिमरी आदि सहयोग कर रहे हैं। 

निशुल्क टीकाकरण कैंप लगा रहा जैन समाज
देहरादून। टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने एवं लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में जैन समाज भी पीछे नहीं। जागरूक करने के साथ ही जैन समाज की ओर से लोगों के लिए  प्रिंस चौक स्थित धर्मशाला में निशुल्क टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों से अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें