फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस 2019: अमर उजाला के साथ जुड़कर आज आप भी करें महादान

Fri, 14 Jun 2019 05:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवानों ने भी किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज देहरादून, चंपावत, काशीपुर, हल्द्वानी, रानीखेत, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर क्तदान शिविर आयोजित किए गए। अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले शिविर में रक्त संग्रहित करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन


देहरादून में राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास एनीटाइम फिटनेस में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यहां श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। इस दौरान होटल रमाडा में 82 यूनिट, एनीटाइम फिटनेस में 74 यूनिट, दून अस्पताल ब्लड बैंक में 65 यूनिट रक्तदान हुआ। 

दून अस्पताल ब्लड बैंक में जिला रेडक्रॉस सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया। वहीं, चकराता रोड स्थित होटल रमाडा में अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें