फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: विधानसभा अध्यक्ष के हाथों मेडल पाकर खिले मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे

Wed, 03 Jun 2026 03:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अमर उजाला की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि युवाओं से देश आगे बढ़ रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं का हौसला बढ़ता है।
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के हाथों सम्मानित होकर गढ़वाल और कोटद्वार के मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मेधावियों को अपने हाथों से मेडल पहनाए और प्रशस्ति पत्र किए।

विज्ञापन


बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आइएचएमएस) में हुए अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं में 80 फीसदी और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अमर उजाला की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि युवाओं से देश आगे बढ़ रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं का हौसला बढ़ता है। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और मेहनत के बल पर ही जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


Rishikesh:  अखिल भारतीय महापौर परिषद की कार्यकारी समिति की बैठक में पहुंचे सीएम, विकास, सुशासन पर मंथन

कहा कि आज सम्मानित हो रहे मेधावी छात्र-छात्राएं न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे प्रतिभाशाली युवा भविष्य में देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक, नवाचार और ज्ञान के नए क्षेत्रों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को बड़ा रखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

आईएचएमएस के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने कहा कि कॉलेज में क्षेत्र के युवाओं की बेहतरीन शिक्षा के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली विकसित की गई है। जिसके कारण भारत सरकार की एजेंसी नेशनल एसेसमेंट काउंसिल (नैक) ने उन्हें बी ग्रेड की मान्यता दी है। नेक की रेटिंग मिलने के बाद अब देश की जानी मानी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आईएचएमएस कैंपस में आ रही हैं। मेधावी छात्र छात्राओं के लिए 40 से 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। उत्थान ग्लोबल फाउंडेशन के निदेशक विनय कुटियाल ने अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम को छात्रहित में बताया। 

ओलंपियाड के विजेताओं को भी किया पुरस्कृत
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में अमर उजाला के नेशनल ओलंपियाड के जिला स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियाड की परीक्षा अमर उजाला की ओर से आयोजित कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें