फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्थापना दिवस: 26 को हरियाली के लिए दौड़ेगा दून, मैराथन में शामिल होने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

Mon, 20 Feb 2023 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कार्यक्रम का आयोजन सुबह पांच बजे से शुरू होकर 11 बजे तक किया जाएगा। यह मैराथन पांच किमी की होगी।
विज्ञापन
ग्रीनाथन-एक कदम पर्यावरण के नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के 26वें स्थापना दिवस पर 26 फरवरी (रविवार) को मैराथन (ग्रीनाथन-एक कदम पर्यावरण के नाम) का आयोजन होने जा रहा है। यह मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर वापस यहीं संपन्न होगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन सुबह पांच बजे से शुरू होकर 11 बजे तक किया जाएगा। यह मैराथन पांच किमी की होगी। मैराथन में शामिल होने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें या व्हाट्सएप नंबर 7617402224 पर अपना नाम, उम्र, जेंडर और मेल आईडी भेजें।

इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रथम 500 प्रतिभागियों को कार्यक्रम वाले दिन टी-सर्ट प्रदान की जाएगी। टी-शर्ट का वितरण सुबह पांच बजे से किया जाएगा। वहीं, सुबह सात बजे मैराथन शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


इसमें आयु वर्ग के हिसाब से नौ विजेताओं को नकद पुरस्कार, मैडल, सर्टिफिकेट और आकर्षक उपहारों से नवाजा जाएगा। सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट और जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम में फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां जैसे जुम्बा डांस, पुस-अप्स आदि का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य स्पाेंसर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी रहेंगे। जबकि पावर्ड बाई-ओएनजीसी, को-स्पोंसर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, को-स्पोंसर मेक माई कॅरियर अब्रॉड डाट कॉम, हॉस्पिटायलिटी पार्टनर-होटल क्लार्क क्लैक्सन, स्पोर्ट्स पार्टनर-डेकैथलॉन, फिटनेस पार्टनर-कल्टफिट, एडवेंचर पार्टनर-सरमांग एडवेंचर टूर, रेडियो पार्टनर-रेड एफएम, हैल्थ पार्टनर-कैलाश अस्पताल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें