अमर उजाला देहरादून का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में रविवार सुबह हवन-पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
इसके बाद अमर उजाला के कलस्टर हेड अनिल शर्मा, जीएम राहुल चौहान, एमएसएच हेड राजीव सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अमर उजाला टैलेंच सर्च की खोज गायक बादशाह और रैपर विक्टर ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुस्कान और कपिल के शानदार डांस पर दर्शक थिरकने लगे। इस मौके पर अमर उजाला में लंबे समय तक सेवा देने के लिए सूरत सिंह रावत और सुबोध शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमर उजाला परिवार के सदस्यों ने भी प्रस्तुतियां दी।