फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमर सिंह ने की नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ

Thu, 22 May 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ राजनेता अमर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नतीजे किसी एक पार्टी नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस के हर सहयोगी दल के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही डॉलर के मुकाबले रुपया संभला है।

शेयर बाजार में आए जबरदस्त उछाल से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी, जिससे आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद है। उनका कहना था कि अब लगने लगा है अच्छे दिन आने वाले हैं।

निजी यात्रा पर थे अमर सिंह और जयाप्रदा

अमर सिंह बुधवार को फिल्म अभिनेत्री और राजनेता जयाप्रदा के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश में निजी यात्रा पर आए थे।

मुनिकीरेती में एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से मुखातिब अमर सिंह ने कहा कि वह न तो भाजपा का दामन थामने वाले हैं और न ही मोदी की तारीफ कर रहे हैं। दोनों से हमारे वैचारिक मतभेद हैं।

उन्होंने बीते मंगलवार को मोदी द्वारा दिए गए भाषण के दौरान स्वतंत्रता के बाद की सभी सरकारों के कार्यकाल को सराहने को सकारात्मक राजनीति बताया।

कहा कि अच्छे कार्य की तारीफ होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में संकीर्ण मानसिकता से कार्य नहीं करना चाहिए।

उनका कहना है कि मोदी ने कभी राजनीतिक विरोधियों से प्रतिशोध की राजनीति नहीं की। कहा, नकारात्मक विचारधारा की राजनीति करने वाले लोगों का जवाब जनता देगी।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल नहीं मानते कि वर्तमान सरकार स्थायी होगी।

राजनीति में व्यक्तिगत आलोचनाएं गलत

चुनाव के दौरान राजनेताओं द्वारा व्यक्तिगत आलोचनाओं पर अमर सिंह बोले, बोली और गोली बड़ी खतरनाक है। इसे चलाने से पहले करोड़ बार सोचना चाहिए।

उनका कहना था कि चुनाव प्रचार के दौरान मोदी को गांधी परिवार पर व्यक्तिगत हमला नहीं बोलना चाहिए था।

यह उनके कद के लिहाज से ठीक नहीं। अन्य राजनेताओं को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। बोले, मैंने स्वयं चुनाव के दौरान किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगाए।
विज्ञापन

काम मिला तो फिल्में भी करूंगी: जयाप्रदा

जानीमानी फिल्म अभिनेत्री और राजनेता जयप्रदा ने कहा कि उन्होंने फिल्मों को अलविदा नहीं कहा है। वह राजनीति के साथ ही इस क्षेत्र में भी सक्रिय रहेंगी।

काम मिला तो फिल्में भी करेंगी। बुधवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में भ्रमण के दौरान संक्षिप्त बातचीत में जयाप्रदा ने कहा कि उन्होंने फिल्म लाइन छोड़ी नहीं है।

हाल में रालोद के टिकट पर बिजनौर से लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी जया बोली अभी टाइम ही टाइम है। हार जीत तो लगी रहती है।

यदि फिल्में मिली तो वह जरूर काम करेंगी। जया निजी यात्रा पर अमर सिंह के साथ यहां आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें