फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दौर में पहुंचा चंद्रबनी

Tue, 31 Dec 2013 01:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रबनी ने सुंदरवाला को हराकर अमर शहीद वीर खड़क बहादुर फुटबॉल प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन


पहला मैच चंद्रबनी और सुंदरवाला के बीच
दूसरे मैच में गढ़वाल ब्वॉयज ने दून यूनाइटेड को मात दी। देहरादून के एसजीआरआर नेहरूग्राम मैदान में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को पहला मैच चंद्रबनी और सुंदरवाला के बीच खेला गया।

सुंदरवाला के आकाश ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन चंद्रबनी के दीपक ने विपक्षी रक्षा पंक्ति को छकाते हुए मैच के 29वें व 32वें मिनट में गोलकर टीम को दो-एक से आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बने मैन ऑफ द मैच
चंद्रबनी के लिए दीपक ने फिर 52वें मिनट में निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिला दी। दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में गढ़वाल ब्वॉयज ने दून यूनाईटेड को एक-शून्य से मात दी। गढ़वाल ब्वॉयज के राहुल को बेहतर खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें