राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित सेलाकुई का छात्र अमन। स्रोत कोच
सेलाकुई। निगम रोड निवासी छात्र अमन कुमार गुप्ता का उत्तराखंड बोर्ड विद्यालयी खेलों की राज्य स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अमन देहरादून की टीम से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कोच रियासत खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में किया जाएगा। छात्र के चयन से उसके परिवार व विद्यालय में उत्साह व खुशी का वातावरण है। संवाद