फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ताड़का वध के साथ रामलीला में हुआ सीता स्वयंवर का मंचन

Tue, 03 Nov 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। सनातन धर्म मंदिर परिसर में न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध से लेकर सीता स्वयंवर तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। ग्राम प्रधान बिंद्रा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामलीला में ताड़का वध का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। ताड़का के मंच पर आते ही दर्शक रोमांचित हो उठे। इसके बाद भगवान श्रीराम और सीता स्वयंवर के प्रसंगों का मंचन किया गया। ग्राम प्रधान ने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और नशे से दूर रहने की अपील की। समिति अध्यक्ष मंजीत कुमार ने कहा कि रामलीला के माध्यम से युवाओं को नशे से बचने का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर सबल सिंह, विक्रम सिंह, स्वराज वर्मा, शांति वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें