फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर वोटर्स को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के साथ ही वोटर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर दीवारों में पेंटिंग की जा रही है। मतदाता जागरूकता स्लोगन, बूथ लेवल पर जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न जागरूकता गतिविधि आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की ओर से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मतदान के लिए वोटर्स को शपथ दिलाई गई। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता, माजरा, एवं भंडारी बाग धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। अपर जिला पूर्ति अधिकारी विवेकशाह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उनसे मतदान करने की अपील की गई। मतदान के महत्व को अपने घर, पास-पड़ोस व आसपास के लोगों को भी बताने का आह्वान किया गया। मतदान दिवस को मतदान पर्व के रूप में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डाकपत्थर में मतदान के लिए स्वीप वैन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीम ने जागरूक किया। रीप परियोजना निदेशक डीआरडीए, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप-जिला विकास अधिकारी, जिला समन्वयक स्वीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iनिर्वाचन आयोग के एप चलाने का प्रशिक्षण दियाI

नगर निगम टाउनहॉल में आईटी टीम की ओर से भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एआरओ से संबंधित एप एवं एफएसटी टीमों से संबंधित एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, चकराता योगेश मेहर, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें