फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिले में मनाए जाएंगे सांस्कृतिक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
I-अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के तहत शृंखलाबद्ध होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

I

I-नगर निगम ने स्वच्छता अभियान शुरू किया, निगम प्रशासक ने लगाई ड्यूटीI

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के साथ ही देहरादून में भी 22 जनवरी तक भव्य कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी। इसके लिए शहर को सजाया और संवारा जा रहा है। नगर निगम की प्रशासक सोनिका ने नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है।

जिले के सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव मनाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




अभी तक सार्वजनिक स्थलों सहित 23 धार्मिक स्थल परिसरों में सांस्कृतिक उत्सव के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान के लिए सफाई निरीक्षक महिपाल, राजेश पंवार, राजेश बहुगुणा, पुष्पा रौथाण, भूपेंद्र पंवार की ड्यूटी लगाई गई है। सांस्कृतिक उत्सव का कार्यक्रम 22 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


Iइन वार्डों में चलाया स्वच्छता अभियानI



नगर निगम ने बुधवार को वार्ड 20 रेसकोर्स, वार्ड 21 एमकेपी, वार्ड 22 तिलक रोड, वार्ड 23 खुड़बुड़ा, वार्ड 24 शिवाजी मार्ग, वार्ड 25 इन्द्रेश नगर, वार्ड 26 धामावाला, वार्ड 27 झंडा मोहल्ला, वार्ड 28 डालनवाला, वार्ड 34 गोविन्दगढ़, वार्ड 44 पटेलनगर, वार्ड 46, वार्ड 48 बदरीश कॉलोनी, वार्ड 71 पटेलनगर, वार्ड 72 देहराखास, वार्ड 74 ब्रह्मपुरी, वार्ड 76 लोहिया नगर, वार्ड 77 माणा, वार्ड 78 टर्नर रोड, वार्ड 79 भारूवालाग्रांट, वार्ड 80 रेस्ट कैंप, वार्ड 81 रेसकोर्स में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें