फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, लोअर माल रोड पर खुदाई के दौरान गिरा मलबा, एक मजदूर की मौत

Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
खुदाई के दौरान गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरखंड के अल्मोड़ा में लोअर माल रोड पर शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। लोअर मालरोड इलाके में निजी भवन के लिए नींव की खुदाई करते समय एक नेपाली मजदूर की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करीब डेढ़ घंटे बाद मजदूर के शव को बाहर निकाला जा सका। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोअर मालरोड स्थित खोल्टा में रघुवीर सिंह बिष्ट के भवन की नींव खोदने का काम चल रहा था। छत्र बहादुर पुत्र गोरख छत्र खड़का तीन अन्य नेपाली मजदूरों के साथ काम पर लगा था।

इसी बीच खुदाई के दौरान छत्र बहादुरपर मिट्टी और मलबा गिरने लगा। पड़ोस में रहने वाली विधिक सेवा की सदस्य दीपा पांडे ने जब हादसा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के कई अन्य लोग भी इसमें जुट गए। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, इससे पहले ही करीब डेढ़ घंटे के लंबे रेस्क्यू के बाद छत्र बहादुर को मलबे से निकाला गया।

उसे 108 एंबुलेंस से सीधे बेस अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, कोतवाल अरुण वर्मा भी मौके पर पहुंचे।

इधर पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इसे निर्माणकर्ता की लापरवाही बताया है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें