आरोप है कि दो दिन पूर्व शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। परेशान छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के साथ ही पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाल नासिर हुसैन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।