त्योहारी सीजन के कारण बस खचाखच भरकर चली
पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड व धुमाकोट तहसील के ज्यादातर लोग रामनगर व कुमांऊ मंडल में निवास करते हैं। जो दीवाली, होली और शादी बरात के सीजन में घर गांव आते जाते हैं। ऐसा ही सोमवार को किनाथ से रामनगर की बस में हुआ। दरअसल, इन दिनों त्योहारी सीजन के कारण बस खचाखच भरकर चली।
रामनगर से किनाथ के लिए यह एकमात्र बस सेवा है, जो सुबह 6:00 बजे किनाथ से चलकर 10:00 बजे रामनगर पहुंचती है। यही बस शाम को 3:00 बजे रामनगर से चलकर शाम को करीब साढे़ छह बजे किनाथ गांव पहुंचती है। सुबह की यह बस निकल जाय तो फिर अगले दिन सुबह ही रामनगर के लिए बस मिलती है।
ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 36 जिंदगियां, जांच में हादसे के पांच कारण आए सामने
मर्चूला बस हादसे से व्यथित क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह रावत का कहना है कि हादसे के बाद से ही वह घटनास्थल और रामनगर में मौजूद रहे। कहते हैं कि सड़क पर बिछी लाशें देखकर कलेजा फट रहा था। क्षेत्र में छोटी सीट वाले वाहनों का संचालन कराने के लिए सरकार को लिखा जा रहा है। ओवरलोडिंग को सख्ती से रोकना ही होगा।