परियोजना की 434.39 किमी की कार्यदायी एजेंसी प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। लोनिवि को 26 सिविल कार्य करने हैं, जिनमें से 21 कार्यों पर अलग-अलग स्तर पर कार्य चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों का मानना है कि परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य पर पूरी नहीं हो पाएगी, क्योंकि कुछ पैकेज पर तो काम शुरू भी नहीं हो पाया है।
इस पूरी परियोजना की राह में यदि कोई बड़ी बाधा नहीं आई, तब भी इसके 2021-22 तक ही पूरे होने की संभावना जताई जा रही है। यदि बाधाएं बरकरार रहती हैं, तब परियोजना को पूरा होने में और अधिक समय लगेगा। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और प्रदेश सरकार के स्तर पर परियोजना के कार्य में तेजी को लेकर लगातार समीक्षाएं के दौर चल रहे हैं।