फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुल्हा में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुल्हा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुए आवंटन की जांच के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी 20 अप्रैल को गांव में मौका मुआयना करके अपनी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंपेगी। ग्राम निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए सर्वे में ऐसे लोगों को पात्र दर्शाया गया है जिनके पास पहले से मकान हैं। इसके अलावा नेपाली मूल के कुछ ऐसे परिवारों को भी आवास का पात्र बनाया गया है, जिनके पास अपनी भूमि नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में ब्लाॅक स्तर से एक टीम का गठन करके मामले की जांच शुरू की गई है। खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने बताया कि जांच के लिए गठित टीम 20 अप्रैल को गांव का मौका मुआयना करके अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें