फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एलन स्कूल ने जीता नगर पालिका कप, वुडस्टॉक को 4-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। स्व. रमेश भारती की स्मृति में आयोजित 10वीं नगर पालिका कप अंडर-15 जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब एलन स्कूल मसूरी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में एलन स्कूल ने वुडस्टॉक स्कूल को 4-2 से पराजित किया।
विज्ञापन

सर्वे मैदान में गुरुवार को आयोजित फाइनल मुकाबले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
एलन स्कूल की ओर से राणा, नौमी और नम ने एक-एक गोल किया, जबकि टीम के खाते में एक अन्य गोल भी जुड़ा। वहीं, वुडस्टॉक की ओर से दिवित सिंह ने दो गोल किए। एलन स्कूल के खिलाड़ियों ने दबाव बनाए रखते हुए मुकाबला 4-2 से अपने पक्ष में कर लिया। फाइनल के बाद विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित सभासदों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मंच संचालन परविंदर सिंह रावत ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सैमुअल चंद्रा, परविंदर रावत, मनोज थापा, राहुल रांगड़, मनवीर बर्त्वाल और प्रिंस ने निभाई। इस दौरान सुरेन्द्र राणा, पद्मावती देवी, जसवीर कौर, शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व सभासद रमेश भंडारी, पवन थलवाल, अमित भट्ट, सचिन गुहेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें