पटेलनगर क्षेत्र की महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तुषार प्रजापति नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में वह उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है। महिला का आरोप है कि आरोपी अब केस वापस लेने का दबाव बना रहा है और कई बार घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे चुका है। पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।