कैंपटी रोड पर बृहस्पतिवार को मसूरी की ओर आ रहे चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर फायर सर्विस और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन आग से ट्रक को नुकसान हुआ है। इससे करीब आधे घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए पर यातायात बाधित रहा। फायर कर्मी राजकुमार ने बताया कि ट्रक दिल्ली नंबर का है और मसूरी की तरफ जा रहा था। चालक मोनू मिश्रा सुरक्षित है।