फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभावाला के ग्राम प्रधान के चुनाव में धांधली का आरोप

विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

सभावाला गांव निवासी दो लोगों ने ग्राम प्रधान के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयुक्त से की है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्राम प्रधान की ओर से निर्वाचन आयोग को जमा कराए गए कागजातों पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं।

विज्ञापन


शिकायती पत्र में गांव निवासी बीरपाल सिंह और संदीप कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत के चुनाव में जमकर धांधली की गई है। वर्तमान में चुनी गई ग्राम प्रधान गुलिस्तां परवीन सभावाला स्थित नफीस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। स्कूल आरटीआई के तहत स्वीकृत है। ऐसे में लाभ के पद पर रहते हुए उनका चुनाव लड़ा जाना सवालिया निशान खड़े करता है।

इसके साथ ही चुनाव के दिन ग्राम प्रधान का एक रिश्तेदार मुख्य मतदान अभिकर्ता के रूप में पोलिंग बूथ पर तैनात था। जबकि वह जूनियर हाईस्कूल बद्रीपुर में सेवारत है। पोलिंग एजेंट के रिकॉर्ड के अनुसार गांव में 2807 मत पड़े थे। जबकिमतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग के अनुसार 2752 मत दिखाए गए हैं। वार्ड 12, 13 के मतों की गिनती में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला हुआ है।
विज्ञापन


कहा कि प्रधान के ससुर पूर्व में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में उनकी कर्मचारियों और अधिकारियों में अच्छी पकड़ है। इसी का फायदा उठाकर चुनाव में धांधली बरती गई है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं ग्राम प्रधान गुलिस्तां परवीन का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें