फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संपत्ति पर कब्जा और सामान चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदिल्ली निवासी एक महिला ने मसूरी के कैमल बैक रोड स्थित अपनी संपत्ति पर अवैध कब्जा और सामान चुराने का आरोप लगाया है। महिला ने जिलाधिकारी और प्रभारी निरीक्षक मसूरी कोतवाली को शिकायत की है।
विज्ञापन

I
Iमहारानी बाग नई दिल्ली निवासी डाॅ. बीना मोदी ने पुलिस से की शिकायत में बताया, कैमल बैक मसूरी में मोदी भवन नाम से संपत्ति है, जो उनके पति केके मोदी एवं अन्य सह मालिकों के नाम पर पंजीकृत है। पति के निधन के बाद वह संपत्ति में सह मालिक बन गईं और नगर पालिका में संपत्ति कर से लेकर ऊर्जा निगम के बिजली के बिल का भुगतान वही कर रही हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने संपत्ति की निगरानी के लिए मैसर्स राजपूताना सिक्योरिटी सर्विसेज के सुरक्षा कर्मचारियों को वहां तैनात किया।
I
Iआरोप है कि इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि एक संस्था के लोगों ने उनकी संपत्ति में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की, साथ ही अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया। इतना ही नहीं संपत्ति से महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू सामान, फर्नीचर, बहुमूल्य पेंटिंग व प्राचीन वस्तुएं भी गायब हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें