फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कूड़ा उठान में अनियमितता के आरोप, कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

Fri, 27 Nov 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- जांच समिति ने नौ-नौ माह के रिकॉर्ड का किया मिलान, पूर्व ठेकेदार से दोगुने से अधिक वजन के बिल पर सवाल
विज्ञापन

- आसपास के गांवों का कूड़ा नगर पंचायत के खाते में चढ़ाने व फैक्ट्रियों-कबाड़ की आय का हिसाब न देने का आरोप
- समिति ने कार्यालय में सौंपी रिपोर्ट, सभासदों ने की वित्तीय लेनदेन की जांच और कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। नगर पंचायत में वर्तमान में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का जिम्मा संभाल रही कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट नगर पंचायत कार्यालय में सौंप दी है। इसके आधार पर सभासदों ने कंपनी का ठेका निरस्त करने और पूरे वित्तीय लेनदेन की जांच कराने की मांग की है।
जांच समिति के अध्यक्ष एवं सभासद दीपक कंडारी ने बताया कि पूर्व ठेकेदार और वर्तमान कंपनी के नौ-नौ महीने के रिकॉर्ड में कूड़े के वजन व भुगतान संबंधी बिलों का मिलान किया गया। इसमें सामने आया कि पूर्व ठेकेदार प्रतिमाह करीब 400 टन कूड़ा उठान का बिल देता था, जबकि आयुष इंटरप्राइजेज की ओर से इससे दोगुने से भी अधिक वजन के बिल प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अचानक कूड़े की मात्रा इतनी कैसे बढ़ गई।
विज्ञापन

गांवों का कूड़ा जोड़ने और आय का ब्योरा न देने का आरोप
दीपक कंडारी ने आरोप लगाया कि रामपुर, शंकरपुर समेत आसपास के गांवों से भी कूड़ा उठाकर नगर पंचायत के खाते में दर्ज किया जा रहा है, जिससे पंचायत पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ने की आशंका है। सभासदों का कहना है कि अधिक वजन के बिल लगाने के बावजूद कंपनी लगातार घाटा दिखा रही है और कूड़ा कलेक्शन का स्पष्ट हिसाब नहीं दे रही।
सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्रियों से उठाए जाने वाले कूड़े का विवरण और उससे होने वाली आय नगर पंचायत में जमा नहीं की जा रही है। वहीं, शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में छंटाई के दौरान निकलने वाले कबाड़ व अन्य बिक्री योग्य सामग्री की आमदनी का भी कोई स्पष्ट ब्योरा नहीं दिया जा रहा। इस दौरान सभासद पंकज थापा, अनिल नौटियाल, विनोद कुमार सिद्धू, किरण पंवार, पूनम राणा, अरशद अली, कल्पना कोहली और अंबिका चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जांच समिति की रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रिम प्रक्रिया गतिमान है। - आरडी पाठक, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सेलाकुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें