फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुनाघाट परियोजना में देरी का लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। हरिपुर में यमुना नदी पर चल रहे घाट निर्माण में देरी का आरोप लोक पंचायत के सदस्यों ने लगाया है। उन्हाेंने इस संबंध में परियोजना के नोडल अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

लोक पंचायत के सदस्यों ने यमुना घाट निर्माण परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. मधुकर पराग से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश का सीजन प्रारंभ होने पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा, जिससे निर्माण कार्य बाधित होंगे। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से भी घाट निर्माण का बजट बढ़ाने की मांग की गई है। जिससे यमुना के अतिरिक्त अमलावा, नोरो नदी के संगम पर भी घाटों का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन सभी घाट पर स्थानीय देवताओं की डोलियां स्नान के लिए आती रहती हैं। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी नोडल अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में गंभीर सिंह चौहान, सतपाल चौहान, जयपाल सिंह चौहान, भारत चौहान, चमन सिंह नेगी, दिनेश मानेसरा, प्रीतम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें